RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी परिणाम जल्द जारी होने की संभावना, अपेक्षित कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 02:43 PM IST | 1 min read
एएलपी के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर सकता है। आरआरबी की घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एएलपी परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी 1 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही सीबीटी 2 में शामिल होंगे।
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए एएलपी (सीईएन 01/2024) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा पिछले साल 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आरआरबी का लक्ष्य पूरे भारत में सहायक लोको पायलट के कुल 18,799 रिक्त पदों को भरना है।
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में 5 चरण यानी सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) को शामिल किया गया है। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। हालांकि, सीबीएटी चरण में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी 2024 रिजल्ट कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होमपेज पर, आरआरबी एएलपी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
RRB ALP Final Answer Key 2025: अंतिम उत्तर कुंजी
बोर्ड द्वारा एएलपी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जल्द ही जारी की जाएगी। आरआरबी एएलपी फाइनल आंसर की उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों के आधार पर तैयार की जाएगी।
RRB ALP CBT 1 Expected Cut Off 2025: अपेक्षित कटऑफ
सभी श्रेणियों के लिए अपेक्षित कटऑफ नीचे सारणी में दी गई है। कटऑफ का निर्धारण परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई आदि कारक के आधार पर किया जाता है।
| कैटेगरी | मार्क्स |
|---|---|
|
जनरल |
50-54 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
47-52 |
|
अनुसूचित जाति |
39-43 |
|
अनुसूचित जनजाति |
35-40 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल