RPSC School Lecturer Recruitment 2024: राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए 5 नवंबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 27, 2024 | 02:50 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथ 4 दिसंबर, 2024 तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,022 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू होगी।
राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के तहत आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 है, जबकि एससी/ एसटी और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों से 400 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।
राजस्थान में इस भर्ती अभियान के माध्यम से 24 विषयों के लिए कुल 2,022 रिक्तियां भरी जाएंगी। पद की अपेक्षित शैक्षणिक अर्हता के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए या फिर उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, किन्तु उसे आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने का सबूत देना होगा।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर/ अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमी लेयर के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और रिजर्व व दिव्यांग कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अधिसूचना में बताया गया कि राजस्थान राज्य के अलावा अन्य राज्यों के सभी श्रेणियों के कैंडिडेट को सामान्य वर्ग के तहत माना जाएगा।
उम्मीदवारों के चयन के लिए पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। पेपर-1 की अवधि डेढ़ घंटे और पेपर 2 की अवधि 3 घंटे होगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे - 4800) राज्य सरकार के नियमानुसार परिवीक्षाकाल में नियत मासिक वेतन (फिक्स पे) देय होगा। बता दें कि, आवेदन की आखिरी तिथि 4 दिसंबर 2024 है।
अगली खबर
]Collegium System: संस्थागत सुधार संभव हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि संस्था में बुनियादी खामी है - चंद्रचूड़
उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यह एक संघीय प्रणाली है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी