Trusted Source Image

JEE Main Session 2 Registration 2026: जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका, 2 अप्रैल से एग्जाम

Santosh Kumar | February 24, 2026 | 11:56 AM IST | 1 min read

कैंडिडेट 28 फरवरी (रात 11:50 बजे तक) तक जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद कोई करेक्शन नहीं किया जाएगा।

Back

JEE Main 2026 College Predictor

Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.

Try Now
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्टर करने का कल आखिरी दिन है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जेईई मेन एप्लीकेशन विंडो 25 फरवरी को रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एग्जाम 2 से 9 अप्रैल तक होगा। एनटीए जेईई मेन सेशन 2 की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन विस्तारित नहीं करेगी।

JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions

JEE Main 2026 Tools: College Predictor

JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India

Comprehensive Guide: IIT's | NIT'sIIIT's

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 फरवरी से शुरू जारी है। जो स्टूडेंट्स पहले ही जेईई मेन सेशन 1 दे चुके हैं, उन्हें भी सेशन 2 के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो डेट

जेईई मेन एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा और अलग-अलग शहरों में होगा। आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग है। जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट पर 27 से 28 फरवरी तक एक्टिव रहेगी।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एग्जाम 2 से 9 अप्रैल, 2026 तक होगा। जेईई मेन सेशन 2 के कैंडिडेट अपनी सभी रजिस्टर्ड डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए वेबसाइट पर जाएं। अगर कोई गलती ठीक की जा सकती है, तो उसे ठीक कर लें।

Also readJEE Mains Result 2026 (Out) LIVE: जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट जारी, 100 परसेंटाइल टॉपर्स लिस्ट, क्वालीफाइंग कटऑफ

JEE Main 2026 Registration: 28 फरवरी तक करें करेक्शन

तय समयसीमा के बाद, एनटीए किसी भी डिटेल्स में कोई करेक्शन एक्सेप्ट नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस ऑनलाइन पे करनी होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सही की गई डिटेल्स के लिए पे की गई फीस किसी भी हालत में रिफंड नहीं की जाएगी।

कैंडिडेट 28 फरवरी (रात 11:50 बजे तक) तक करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद कोई करेक्शन नहीं किया जाएगा। एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications