RPSC Revised Exam Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई परीक्षाओं की तिथियों में किया बदलाव, यहां देखें
Saurabh Pandey | July 2, 2024 | 03:05 PM IST | 1 min read
आरपीएससी ने विभिन्न परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इसके साथ ही राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर संशोधित तिथियां देख सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 20 और 21 जुलाई को अजमेर, जयपुर, जोधपुर , कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली है।
इसके साथ ही कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग के लिए विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन पहले 3 अगस्त और 4 अगस्त को होना निर्धारित थी, लेकिन अब यह परीक्षा 3 अगस्त से 5 अगस्त तक अजमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।
RPSC Revised Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा का नाम |
विभाग का नाम |
परीक्षा का नाम |
|
पुरालेखपाल प्रतियोगी परीक्षा 2024 |
कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग |
3 अगस्त 2024 (शनिवार) |
|
सहायक पुरालेखपाल प्रतियोगी परीक्षा 2024 |
कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग |
3 अगस्त 2024 (शनिवार) |
|
शोध अध्येता प्रतियोगी परीक्षा 2024 |
कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग |
4 अगस्त 2024 (रविवार) |
|
शोध अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 |
कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग |
4 अगस्त 2024 (रविवार) |
|
रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा 2024 |
कला, साहित्य, संस्कृत एवं पुरातत्व विभाग |
5 अगस्त 2024 (सोमवार) |
परीक्षा शेड्यूल चेक करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरपीएससी परीक्षा शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा कार्यक्रम चेक करें और डाउनलोड करें।
- परीक्षा कार्यक्रम का एक प्रिंटआउट लें।
रिक्तियों का विवरण
आरएएस, आरटीएस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अक्टूबर, 2023 को घोषित किए गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार