Saurabh Pandey | December 25, 2024 | 06:28 PM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के शैक्षणिक संस्थानों में कुल 2129 वरिष्ठ शिक्षक (द्वितीय श्रेणी) के पद भरे जाएंगे। आठ विषयों - हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू में ये रिक्तियां उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने संस्कृत शिक्षा के लिए आवेदन किया है। वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को होगी। परीक्षा 28, 29 और 30 दिसंबर को दो शिफ्ट और 31 दिसंबर को एक शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे (एक पेपर के लिए 11:30 बजे तक) तक होगी। दोपहर की शिफ्ट 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी।
सामाजिक विज्ञान और हिंदी के पेपर 28 दिसंबर को, सामान्य ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान के 29 दिसंबर को, गणित और संस्कृत के 30 दिसंबर को और अंग्रेजी के 31 दिसंबर 2024 को होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के शैक्षणिक संस्थानों में कुल 2129 वरिष्ठ शिक्षक (द्वितीय श्रेणी) के पद भरे जाएंगे। आठ विषयों - हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू में ये रिक्तियां उपलब्ध हैं।
आरपीएससी परीक्षा को दो भागों में पेपर I और पेपर II में आयोजित किया गया है। पहला पेपर 200 अंकों का होता है और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इसकी अवधि दो घंटे होगी। पेपर II 300 अंकों का होता है और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं। यह 2 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित किया जाता है। दोनों पेपरों में नेगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।