RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | August 14, 2024 | 01:54 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी सहायक अभियंता भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स लिखित परीक्षा, मेंस लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 14 अगस्त से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर, 2024 तक है।
आरपीएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1014 सहायक अभियंता पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
RPSC AE Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आरपीएससी एई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी (सीएल), और ईबीसी (सीएल) के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, बीसी (एनसीएल), ईबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
RPSC AE Recruitment 2024: रिक्तियों की संख्या
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (सिविल) - 365 पद
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) - 101 पद
- लोक निर्माण विभाग (सिविल) - 125 पद
- लोक निर्माण विभाग (विद्युत) - 20 पद
- जल संसाधन विभाग (सिविल) - 156 पद
- जल संसाधन विभाग (यांत्रिक) - 07 पद
- पंचायती राज विभाग - 240 पद
RPSC AE Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी एई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी।
RPSC AE Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
RPSC AE Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- मुख्य लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई