RPSC 2nd Grade Exam 2025: आरपीएससी ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती परीक्षा कल, शिफ्ट टाइमिंग्स, एग्जाम डे गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | September 6, 2025 | 01:58 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल के माध्यन से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की तरफ से सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 कल यानी 7 सितंबर से शुरू हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर तक 6 दिनों में किया जाएगा।
आरपीएससी ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 प्रति दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
RPSC Grade 2 Teacher Recruitment: एडमिट कार्ड जारी
आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल के माध्यन से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। यह स्लिप उम्मीदवार को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।
RPSC Grade 2 Teacher Recruitment: रिक्तियों की संख्या
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित होने वाली द्वितीय श्रेणी शिक्षक (वरिष्ठ शिक्षक) भर्ती परीक्षा 2025 के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, उर्दू और पंजाबी सहित विभिन्न विषयों में 2,129 रिक्तियां भरी जानी हैं।
RPSC Grade 2 Teacher Exam: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन आरपीएससी ग्रेड 2 शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2025 साथ लेकर जाना होगा।
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आदि) भी लेकर जाना होगा।
- सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय सीमा मे पहुंचना होगा।
- विलंब से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने की सख्त मनाही होगी।
- परीक्षा हॉल के अंदर डिजिटल घड़ियां भी पहनकर न जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार