RPF Constable Result 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 rrbcdg.gov.in पर होगा जारी; अपेक्षित कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | May 29, 2025 | 06:51 PM IST | 1 min read
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और श्रेणी-वार कटऑफ अंक की जांच कर सकेंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद सीबीटी में उपस्थित हुए कैंडिडेट आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरपीएफ कांस्टेबल परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने पहले ही कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ ही श्रेणी-वार कटऑफ अंक की जांच कर सकेंगे। आरपीएफ कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण पीईटी और पीएमटी में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
RPF Constable Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे:
- कैंडिडेट संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर “आरपीएफ कांस्टेबल रिजल्ट 2025” पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च तक देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल, लगभग 22.96 लाख कैंडिडेट आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए थे। पिछले रुझानों के अनुसार, आरपीएफ परीक्षा परिणाम परीक्षा आयोजित होने के 2-3 महीने बाद जारी किया जाता है।
आरपीएस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), पीईटी व पीएमटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरपीएफ कांस्टेबल के कुल 4,208 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
RPF Constable Cut Off 2025: अपेक्षित कटऑफ
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार आरपीएफ कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ अंक 2025 की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | अपेक्षित कटऑफ अंक |
|---|---|
| सामान्य | 75-80 अंक |
| ओबीसी | 70-75 अंक |
| एससी | 60-65 अंक |
| एसटी | 55-60 अंक |
अगली खबर
]Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर किए गए पोस्ट के चलते गिरफ्तार छात्रा ने जमानत पर रिहाई के बाद दी परीक्षा
बंबई उच्च न्यायालय ने 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा को जमानत देते हुए, “उसका जीवन बर्बाद करने” तथा उसे "कट्टर अपराधी" के तौर पर देखने के लिए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल