RITES Recruitment 2024: रेल इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के 74 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2024 | 07:07 PM IST | 2 mins read
राइट्स असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (राइट्स) में असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राइट्स की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com/Career पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
राइट्स असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2024 के तहत एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। आवेदन फॉर्म भरने से पहले कैंडिडेट को पात्रता मानदंड संबंधित जानकारी पढ़ लेनी चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 300 रुपये फीस देनी होगी। शुल्क भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 011-33557000 पर संपर्क कर सकते हैं।
राइट्स भर्ती 2024 के तहत आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, कैंडिडेट के पास पदानुसार संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में छूट, शैक्षणिक योग्यता और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम कुल 74 असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पद भरे जाएंगे। जिनमें से असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल/धातुकर्म) के 34 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) के 28 पद और असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के 8 पदों भर्ती की जाएगी। इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर (आईटी/सीएस) के 2 पद भरे जाएंगे।
RITES Assistant Manager Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले राइट्स की वेबसाइट rites.com/Career विजिट करें।
- इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच