Bharat100 Scholarship: ऋषिहुड यूनिवर्सिटी ने 7 करोड़ रुपये से अधिक की ‘भारत100 छात्रवृत्ति’ योजना की शुरू
Abhay Pratap Singh | June 19, 2024 | 03:17 PM IST | 2 mins read
‘भारत100 स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम मोतीलाल ओसवाल, एस्ट्रोटॉक, प्रोबो जैसी प्रमुख कंपनियों द्वारा समर्थित है, जिससे सभी पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च-गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है।
नई दिल्ली: ऋषिहुड विश्वविद्यालय ने यूजी (स्नातक) के प्रतिभाशाली छात्रों को सहयोग देने के लिए ‘भारत 100 छात्रवृत्ति’ ( Bharat100 Scholarship) योजना की घोषणा की है। 7 करोड़ रुपये से अधिक की यह छात्रवृत्ति भविष्य के कार्यक्रमों जैसे उद्यमिता, एआई, वित्त, डिजाइन और मनोविज्ञान में स्नातक अध्ययन के अवसर प्रदान करती है।
भारत100 स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत 12 अगस्त 2024 से की जाएगी। छात्र ऑनलाइन पोर्टल https://apply.rishihood.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद छात्रों को विशेषज्ञों के साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जो परिणाम और छात्रवृत्ति तय करेंगे।
इस कार्यक्रम के तहत यूजी के छात्रों को ट्यूशन फीस की 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अनुसार, पांच छात्रों को शुल्क में पूरी छूट मिलेगी। इसके अलावा, 15 छात्रों को 75 प्रतिशत की छूट, 20 छात्रों को 50 फीसदी की छूट तथा 60 छात्रों को 40% तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
‘भारत100 स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम मोतीलाल ओसवाल, एस्ट्रोटॉक, प्रोबो व फ्रैक्टल एनालिटिक्स जैसी प्रमुख कंपनियों द्वारा समर्थित है, जिससे सभी पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च-गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।
Also read आईआईटी कानपुर 'ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप' के तहत जेईई एडवांस्ड 2024 रैंकर्स को देगा छात्रवृत्ति
‘भारत100 स्कॉलरशिप’ के तहत किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह वरीयता उन विद्यार्थियों को दी जाएगी जिन्होंने खेल, विज्ञान, सामाजिक कार्य और नवाचार सहित पाठ्यक्रम या पाठ्येतर गतिविधियों में असाधारण उपलब्धि हासिल की है। सीटें कम होने के चलते उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
SAT, JEE, UCEED, IPMAT आदि परीक्षाओं के स्कोर छात्रवृत्ति के लिए वैध माने जाएंगे। यदि किसी छात्र ने कोई प्रासंगिक परीक्षा नहीं दी है, तो उसे ऋषिहुड की छात्रवृत्ति और योग्यता परीक्षा से गुजरना होगा। उद्योग जगत के नेता और उद्यमी जैसे मोतीलाल ओसवाल, अंकुर वारिकू, प्रशांत सचान (ऐप्स फॉर भारत), सचिन गुप्ता (प्रोबो), अनमोल जैन (एस्ट्रोटॉक), श्रीकांत वेलमकन्नी (फ्रैक्टल एनालिटिक्स) व अन्य के द्वारा छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
ऋषिहुड विश्वविद्यालय के कुलपति शोभित माथुर ने कहा, “भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें चमकने का अवसर चाहिए। ऋषिहुड विश्वविद्यालय 100 छात्रों के लिए 7 करोड़ से अधिक मूल्य की इस विशाल छात्रवृत्ति अभियान की घोषणा करने और कई मेधावी एवं योग्य छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने पर गर्व करता है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार