Abhay Pratap Singh | January 12, 2026 | 09:16 PM IST | 2 mins read
राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) मुख्य 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, रीट मेन्स परीक्षा 2025 लेवल-1 (प्राथमिक) और लेवल-2 (उच्च प्राथमिक) शिक्षकों की भर्ती के लिए 17 से 20 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
रीट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे कैंडिडेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। आरईईटी एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा स्तर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता जांच सकते हैं।
राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 मेन्स का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र पर रीट मेन्स 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना होगा।
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले उम्मीदवारों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र का गेट निर्धारित समय पर बंद कर दिए जाएंगे। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में अनुमति की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रीट एडमिट कार्ड में किसी तरह की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को तुरंत आरएसएसबी से संपर्क करना चाहिए। रीट मेन्स 2026 परीक्षा लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट रीट मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: