REET Exam Date 2025: रीट परीक्षा के लिए आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा तिथि जानें
Santosh Kumar | November 25, 2024 | 12:37 PM IST | 2 mins read
रीट 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 का नोटिफिकेशन आज यानी 25 नवंबर को जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन की तिथि की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 9 नवंबर को की थी। रीट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र अभ्यर्थी रीट 2025 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसमें दी गई तय रजिस्ट्रेशन तिथि पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
पिछले ब्रोशर के अनुसार, रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि लेवल 1 और लेवल 2 दोनों पेपरों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
यदि आवेदन शुल्क में कोई बदलाव होता है तो उसे रीट 2025 अधिसूचना में अभ्यर्थियों के साथ साझा किया जाएगा। 9 नवंबर को शिक्षा मंत्री की घोषणा के अनुसार रीट 2025 अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी।
REET 2025 Notification: अधिसूचना जल्द
मंत्री ने रीट 2025 के लिए आवेदन तिथि की भी घोषणा की है। रीट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से शुरू होंगे। उन्होंने बताया था कि रीट 2024 का विस्तृत नोटिफिकेशन 25 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई को नोडल एजेंसी से पत्र नहीं मिला है। ऐसे में आवेदन में देरी होने की संभावना है। कल 26 नवंबर को रीट को लेकर जयपुर में बैठक होगी, उसके बाद ही नोटिफिकेशन जारी होगा।
Also read REET Exam Date 2025: फरवरी में होगा रीट 2025 का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, जानें आवेदन तिथि
REET Exam Date 2025: पात्रता मानदंड
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा लेवल 1 के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं और बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स) उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि लेवल 2 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक और बी.एड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए।
रीट में आरक्षित वर्गों को पात्रता अंकों में 5% से 20% तक छूट मिलेगी। पहले खबर थी कि रीट 2025 जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी, लेकिन शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]Education News: अच्छी शिक्षा और अवसर भारतीय छात्रों को अमेरिकी यूनिवर्सिटी की ओर आकर्षित करते हैं - शिक्षाविद
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से स्नातक में 1,96,567, (19 प्रतिशत अधिक) और वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) में 97,556 (41 प्रतिशत अधिक) भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ी है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार