Trusted Source Image

CG Vyapam Mandi SI Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती की लास्ट डेट नजदीक, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | February 20, 2026 | 10:04 AM IST | 1 min read

सीजी मंडी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में उप निरीक्षक के 200 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट नजदीक है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में उप निरीक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 28 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक खुलेगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधार सकेंगे।

छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा पर की जाएगी।

CG Vyapam Mandi SI Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

CG Vyapam Mandi SI Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सीजी मंडी सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

वर्ग
आवेदन शुल्क
सामान्य
350 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग
250 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी
200 रुपये

Also read OICL AO Mains Admit Card 2026: ओआईसीएल एओ मेंस एडमिट कार्ड orientalinsurance.org.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

CG Vyapam Mandi SI Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम एवं पद संख्या
अनारक्षित
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
अन्य पिछड़ा वर्ग
कुल रिक्तियां
उपनिरीक्षक (180 पद)
75
22
58
25
180
बैकलाग (20 पद)
0
0
20
0
20
कुल
75
22
78
25
200

CG Vyapam Mandi SI Exam Date: परीक्षा तिथि

छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 20 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक चलेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications