REET Answer Key 2025: रीट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल होगी क्लोज, जानें प्रक्रिया, संभावित रिजल्ट डेट
Santosh Kumar | March 30, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल रात 12 बजे तक है। रीट प्रोविजनल आंसर की पर केवल ऑनलाइन आपत्तियां ही स्वीकार होंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) द्वारा रीट प्रोविजनल आंसर-की के लिए आपत्ति विंडो कल यानी 31 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी रीट आंसर की में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in के माध्यम से अपनी आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज करा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट आंसर की पीडीएफ लिंक 25 मार्च को सक्रिय किया गया।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
27-28 फरवरी 2025 को आयोजित रीट 2024 के प्रश्न पत्रों के उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वह ₹300 प्रति प्रश्न का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा सकता है।
इसके लिए उन्हें वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल रात 12 बजे तक है। केवल ऑनलाइन आपत्तियां ही स्वीकार होंगी। ऑफलाइन या बिना प्रमाण के प्रस्तुत की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
REET Answer Key 2025: आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया
अभ्यर्थी को REET वेबसाइट पर जाकर "OBJECTION ON ANSWER KEY" लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने पर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज कर लॉगइन करना होगा।
इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा का लेवल (लेवल 1 या लेवल 2) चुनना होगा। इसके बाद प्रश्नपत्र की सीरीज और जिन प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करानी है, उनका चयन करना होगा। इसके अलावा प्रमाण अपलोड करने होंगे।
RBSE REET Answer Key 2025: फाइलें JPEG प्रारूप में होनी चाहिए
हर प्रश्न पर आपत्ति के लिए सही और मान्य पुस्तक का कवर पेज और सही उत्तर वाला पेज अपलोड करना जरूरी है। इनमें पुस्तक का नाम, लेखक और संस्करण स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। फाइलें JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान के बाद, चालान का प्रिंटआउट लेना होगा और इसे अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
REET Level 2 Answer Key PDF: प्रत्येक प्रश्न पर एक ही आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज करा दी है, लेकिन चालान का भुगतान नहीं किया है, तो उसकी आपत्ति कम्प्यूटर में दर्ज नहीं होगी। इसलिए अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि वह भुगतान करने के बाद ही आपत्ति दर्ज कराएं।
चालान जमा करने के बाद अभ्यर्थी को अपनी आपत्तियों का प्रिंटआउट लेना होगा। इसमें सभी आपत्तियों का पूरा विवरण होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। आपत्ति के प्रमाण के रूप में केवल वैध एवं प्रामाणिक पुस्तकें ही स्वीकार की जाएंगी।
REET Result 2025: रीट का रिजल्ट कब आएगा?
कोई भी गाइड, पासबुक या संदिग्ध स्रोत मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा स्तर के लिए अलग-अलग आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करानी होंगी। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न पर केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज करा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट अप्रैल में जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तारीख की घोषणा नहीं की है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की और कटऑफ मार्क्स भी जारी कर सकता है।
अगली खबर
]REET Result 2025 Live: रीट रिजल्ट कब आएगा? क्या है लेटेस्ट अपडेट, आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन लास्ट डेट 31 मार्च
उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद राजस्थान बोर्ड रीट 2024 का रिजल्ट जारी करेगा। आरबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर रीट आंसर की लिंक एक्टिव किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल