RBSE 2024-25: आरबीएसई 10वीं-12वीं के रेगुलर-प्राइवेट छात्र विलंब शुल्क के साथ 10 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | September 3, 2024 | 12:12 PM IST | 1 min read
आरबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के पास 10 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने का समय है।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या आरबीएसई की तरफ से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जो उम्मीदवार आरबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से चूक गए हैं, उनके पास एक और मौका है।
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा 2024-25 में शामिल होने के लिए छात्र विलंब शुल्क के साथ आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं-12वीं के रेगुलर छात्रों को 1200 रुपये और प्राइवेट परीक्षार्थियों को 1300 रुपए शुल्क के रूप में देने होंगे।
आरबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के पास 10 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने का समय है।
Rajasthan Board 2024-25: महत्वपूर्ण दस्तावेज
- छात्र का नाम
- छात्र का फोटो
- पिता का नाम
- माता का नाम
- माता-पिता के हस्ताक्षर
- जन्म तिथि
- छात्र के हस्ताक्षर
- लिंग
- माता-पिता की वार्षिक आय
- फोन नंबर
- स्कूल का नाम स्कूल कोड
- छात्र का रोल नंबर
- आधार कार्ड नंबर
- ई-मेल आईडी
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा फॉर्म 25 जुलाई 2024 से भरे जा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल प्रिंसिपल को बोर्ड की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना होगा और राजस्थान बोर्ड बीएसईआर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का पूरा विवरण भरना होगा। परीक्षा फॉर्म शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई