RBSE Board Revised Time Table 2025: आरबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल किया जारी
Abhay Pratap Singh | February 4, 2025 | 10:13 AM IST | 2 mins read
आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आरबीएसई कक्षा 10 और आरबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2025 टाइम टेबल में संशोधन किया है। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर संशोधित परीक्षा समय सारणी की जांच कर सकते हैं।
आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ में परीक्षा तिथियां, विषय के नाम और कोड, परीक्षा का समय और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
इससे पहले, आरबीएसई की ओर से राजस्थान बोर्ड इंटर एग्जाम 2025 का आयोजन 6 मार्च से 5 अप्रैल, 2025 तक और हाई स्कूल एग्जाम 2025 का आयोजन 6 मार्च से 1 अप्रैल, 2025 तक किया जाना था। राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर आरबीएसई 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी हैं।
राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2025 समय सारणी के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। आरबीएसई ने कहा कि यदि आगे राजस्थान बोर्ड परीक्षा शेड्यूल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाता है तो समाचार पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी।
नोटिस के अनुसार, भूगोल विषय के दिन परीक्षार्थियों को इंस्ट्रूमेंट बॉक्स साथ लाना होगा। प्रश्न पत्र हल करने के बाद उत्तर पुस्तिका के अंतिम लिखित पृष्ट पर ‘समाप्त’ शब्द लिखकर शेष रिक्त पेजों को तिरछी लाइन से काटना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RBSE Board Revised date sheet 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवारों राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए संशोधित समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आरबीएसई परीक्षा तिथि 2025 समय सारणी कक्षा 10 और 12 फ्लैश होगी।
- “आरबीएसई 10वीं/12वीं टाइम टेबल 2025 लिंक” पर क्लिक करें ।
- आरबीएसई 10वीं/12वीं परीक्षा तिथि 2025 समय सारणी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम