RBSE 2024: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Saurabh Pandey | June 1, 2024 | 05:13 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मई को जारी किया गया, जबकि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया था।
नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की तरफ से 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शासन सचिव, स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने सम्मानित किया है।
शिक्षा संकुल में गुरूवार को जयपुर जिले के विद्यार्थियों को फूलमालाएं पहना कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया, जिनमें कक्षा 10वीं के छात्र रोहित प्रजापत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा, सांगानेर ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
इन छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर की छात्रा सोनू मेहरा कक्षा 10वीं ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर के कक्षा 10वीं के छात्र विजय प्रजापत ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए गए हैं।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर की कक्षा 12वीं की छात्रा साक्षी देवतवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर की कक्षा 12वीं की छात्रा दीप्ती नागोरिया ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका, सांगानेर की कक्षा 12वीं की छात्रा मीनाक्षी बैरवा ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
इस अवसर पर शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बालक-बालिकाओं, उनके अभिभावकों , शिक्षकों और संस्था प्रधान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट ,अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक पूनम प्रसाद सागर तथा समग्र शिक्षा व निदेशालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 20 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 96.88 % छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से आरबीएसई 12वीं बोर्ड साइंस स्ट्रीम में 97.73% व कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, राजस्थान बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 ऑर्ट्स स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.88% दर्ज किया गया है।
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 29 मई को जारी किया गया है। राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46 फीसदी और लड़कों का 92.64 फीसदी रहा। आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 में इस वर्ष 93% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
अगली खबर
]ICSI CS June 2024: सीएस एग्जिक्यूटिव, प्रोफेशनल परीक्षा कल से शुरू, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें एग्जाम सेंटर
अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को विशेष दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल