Trusted Source Image

RBI Office Attendant Recruitment 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | January 15, 2026 | 05:46 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने का कोई अन्य तरीका उपलब्ध नहीं है।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के माध्यम से होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के माध्यम से होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने कार्यालय परिचारक के 572 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 4 फरवरी है। उम्मीदवार 19 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं।

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। केवल वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिनका जन्म 2 जनवरी 2001 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं हुआ हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RBI Office Attendant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क का प्रकार
परीक्षा शुल्क
एससी/ एसटी / पीडब्ल्यूबीडी /ईएक्सएस
केवल सूचना शुल्क (Intimation charges)
50 रुपये + 18% GST
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क
450 रुपये + 18% GST
कर्मचारी
शून्य
शून्य

RBI Office Attendant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से दसवीं कक्षा (एसएससी/मैट्रिक) उत्तीर्ण होना चाहिए, जो उस भर्ती कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आता हो जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है। स्नातक और उच्च योग्यता प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

RBI Office Attendant Exam 2026: परीक्षा तिथि

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किया जाएगा।

RBI Office Attendant Recruitment 2026: परीक्षा सिलेबस

परीक्षा विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
कुल समय
रीजनिंग (Reasoning)
30
30
90 मिनट
सामान्य अंग्रेजी (General English)
30
30

सामान्य जागरूकता (General Awareness)
30
30

संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)
30
30

कुल योग
120
120
90 मिनट

Also read BPSC 70th Interview Letter 2025: बीपीएससी 70वीं परीक्षा का इंटरव्यू लेटर जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस, शेड्यूल

RBI Office Attendant Recruitment 2026: भाषा प्रवीणता परीक्षा पास करना अनिवार्य

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) देनी होगी। एलपीटी क्वालीफाइंग परीक्षा होगी और यह संबंधित राज्य की आधिकारिक/स्थानीय भाषा में आयोजित की जाएगी। एलपीटी के अनुसार आधिकारिक/स्थानीय भाषा में प्रवीण न होने वाले उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications