Trusted Source Image

RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक; पात्रता, शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू है और आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।

आरबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 असिस्टेंट के पदों को भरेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 असिस्टेंट के पदों को भरेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से असिस्टेंट (Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर अंतिम तिथि 8 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों (SC/ST/PwBD कैंडिडेट्स के लिए पास क्लास) के साथ बैचलर डिग्री और पीसी पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होनी चाहिए। 1 फरवरी, 2026 तक आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू है। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 450 रुपये और एससी/ एसटी को आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये देना होगा।

Also readDRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026: डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी, टेक्नीशियन बी परीक्षा तिथि घोषित

आरबीआई द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 650 असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक सामान्य कैटेगरी के 346 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 58, ओबीसी के 99, एससी के 110 और एसटी के 37 पद भरे जाएंगे।

अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्री एग्जाम 11 अप्रैल को और मुख्य परीक्षा 7 जून को कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगल चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए आरबीआई असिस्टेंट 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।

RBI Assistant Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरबीआई असिस्टेंट ऑनलाइन फॉर्म 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications