UNIRAJ Admit Card 2025: राजस्थान विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी सेमेस्ट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किया
Saurabh Pandey | January 27, 2025 | 12:23 PM IST | 2 mins read
राजस्थान विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य सहित विभिन्न स्ट्रीम्स के लिए यूजी और पीजी सेमेस्टर I और III परीक्षाएं जनवरी और फरवरी 2025 के बीच होने वाली हैं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
नई दिल्ली : राजस्थान विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ जारी कर दिया है। यूजी, पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- univraj.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
राजस्थान विश्वविद्यालय यूजी, पीजी हॉल टिकट 2025 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा शहर, केंद्र का पता, परीक्षा के दिन के निर्देश, फोटो और हस्ताक्षर, अन्य विवरण शामिल होंगे।
UNIRAJ Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- univraj.org पर जाएं।
- UNIRAJ UG, PG एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
- राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी हॉल टिकट 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
- UNIRAJ UG, PG एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ को सेव करें।
- UNIRAJ UG, PG एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ की एक हार्ड कॉपी रखें
UNIRAJ Admit Card 2025: एडमिट कार्ड जरूरी
राजस्थान यूनिवर्सिटी एडमिट कार्ड 2025 में छात्र की व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा विवरण होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UNIRAJ Admit Card 2025: यूजी, पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं
राजस्थान विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य सहित विभिन्न स्ट्रीम्स के लिए यूजी और पीजी सेमेस्टर I और III परीक्षाएं जनवरी और फरवरी 2025 के बीच होने वाली हैं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
राजस्थान विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों में प्रवेश एंट्रेस एग्जाम के साथ-साथ क्वालीफाइंग के माध्यम से निर्धारित किया जाता है। यूनिराज पीआईएम-मैट, नीट एसएस, नीट पीजी और यूआरएटीपीजी सहित कई प्रवेश परीक्षाओं को स्वीकार करता है। राजस्थान सरकार के कार्यक्रमों के माध्यम से, राजस्थान विश्वविद्यालय पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल