Rajasthan News: राजस्थान के स्कूल में 10वीं के छात्रों को बिना पेपर जांचे दिए अंक; शिक्षिका निलंबित
Press Trust of India | October 30, 2024 | 10:20 AM IST | 1 min read
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने कहा कि परीक्षक ने माध्यमिक परीक्षा 2024 में विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया।
जयपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचे बिना ही उन्हें मनमाने अंक देने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से बुधवार (30 अक्टूबर) को यह जानकारी दी गई।
शिक्षा विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच किए बिना मनमाने अंक देने के आरोप में वरिष्ठ अध्यापिका निमिषा रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रानी अजमेर जिले के भगवान गंज में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में तैनात थीं। विभाग ने कहा कि परीक्षक ने माध्यमिक परीक्षा 2024 में विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया।
बयान में कहा गया है कि शिक्षिका निमिषा रानी ने पेपर चेक किए बिना ही छात्रों को कुल अंक दे दिए, जो गंभीर लापरवाही है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर उनके खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अगली खबर
]CA Result September 2024: सीए इंटर, फाउंडेशन रिजल्ट आज हो सकता है जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
आईसीएआई सीए फाउंडेशन, इंटर सितंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल