Rajasthan School Building Collapse: राहुल गांधी ने की मामले की जांच एवं दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
Santosh Kumar | July 26, 2025 | 12:50 PM IST | 2 mins read
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "जो सरकार शिकायतें मिलने के बावजूद स्कूलों की छतों की मरम्मत नहीं करवा सकती, वह 'विकसित भारत' के सपने दिखाती है।"
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने राजस्थान के झालावाड़ में एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढहने से हुई सात बच्चों की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और राहुल गांधी ने मामले की जांच किए जाने एवं दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुई। बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे तभी छठी और सातवीं कक्षा की छत गिरने से इमारत का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें लगभग 35 बच्चे दब गए। इस हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई मासूम बच्चों की जान चले जाना ‘‘बेहद पीड़ादायक और शर्मनाक’’ घटना है।
उन्होंने कहा, "जो सरकार शिकायतें मिलने के बावजूद स्कूलों की छतों की मरम्मत नहीं करवा सकती, वह 'विकसित भारत' के बड़े-बड़े सपने दिखाती है।" खरगे ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पिछले दिन की एक खबर का जिक्र किया।
भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क किया: खरगे
खरगे ने लिखा, "दिल्ली के एमसीडी स्कूल में इतना पानी भर गया कि शिक्षकों को खुद नर्सरी के बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा। इसके अलावा जोधपुर में एक स्कूल की इमारत इतनी जर्जर हो गई है कि बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं।"
खरगे ने कहा, ‘‘विकास की लंबी-चौड़ी डींगें हांकने वाली भाजपा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। पुल गिरना, रेल दुर्घटना, उद्घाटन के बाद महान विभूतियों की प्रतिमाओं का खंडित हो जाना, ये सब आम बात हो गई हैं।’’
राहुल गांधी ने भी भाजपा पर निशाना साधा
राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई मासूम बच्चों की मौत और कई अन्य का घायल होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।’’
गांधी ने कहा, ‘‘जर्जर विद्यालयों की शिकायतों को सरकार ने अनदेखा किया जिसके कारण इन मासूमों की जान चली गई। इनमें से अधिकांश बच्चे बहुजन समाज के थे। क्या भाजपा सरकार के लिए उनकी जान की कोई कीमत नहीं है?’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।’’ प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अगली खबर
]UPPSC RO/ARO Exam: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ परीक्षा कल; एसटीएफ और अन्य एजेंसियों की रहेगी कड़ी नजर
यूपी आरओ/एआरओ परीक्षाएं 27 जुलाई को राज्य के सभी 75 जिलों में एक ही पाली में पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार