RSOS 10th, 12th Result 2024: राजस्थान ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | September 10, 2024 | 03:03 PM IST | 1 min read
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए लगभग 1 लाख 32 हजार छात्र उपस्थित हुए।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) ने मार्च-मई 2024 में आयोजित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज यानी 10 सितंबर को घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नतीजे जारी करने की आधिकारिक घोषणा की है।
आरएसओएस कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए लगभग 1 लाख 32 हजार छात्र उपस्थित हुए थे।
RSOS 10th, 12th Result 2024: छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन
राजस्थान ओपन स्कूल की 10वीं कक्षा के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत 90% है। डिंपल कुमावत 87% अंक हासिल कर 10वीं कक्षा की टॉपर बनीं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परिणाम हासिल किया है।
इस बार 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 80.33 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 66.80 प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला और पुरुष को क्रमश: 21 हजार और 11 हजार रुपए मिलेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला और पुरुष को भी 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
RSOS 10th, 12th Result Link: डाउनलोड प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरएसओएस कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम देख सकते हैं-
- परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक पर जाएं- rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/resultprevious
- होम पेज पर नामांकन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- राजस्थान ओपन स्कूल रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार