Abhay Pratap Singh | September 10, 2024 | 10:41 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक आरबीएसई वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।
Half Yearly QP's 2025-26: Maths | Sanskrit | Science | SST | English | Hindi
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After Class 10th
Don't Miss: RBSE Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता का नाम या अन्य आवश्यक विवरण की आवश्यकता होगी। आरबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में वृद्धि देखी गई है।
इस साल कक्षा 12 के लिए परिणाम 20 मई, 2024 को घोषित किए गए। वाणिज्य स्ट्रीम 98.95% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रही, इसके बाद विज्ञान 97.75% के साथ दूसरे और कला स्ट्रीम 96.88% के साथ तीसर स्थान पर रही। इसके अलावा, आरबीएससी कक्षा 10 के परिणाम 30 मई 2024 को घोषित किए गए थे।
आरबीएसई कक्षा 10 2024 की परीक्षाओं में पास प्रतिशत में वृद्धि देखी गई है। साल 2023 में 90.49% छात्र सफल हुए थे जबकि 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशक 93.04% दर्ज किया गया है। लड़कियों पास प्रतिशत 93.46% रहा, जबकि 92.64% लड़के सफल हुए हैं।
राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा 2024 का आयोजन नियमित बोर्ड परीक्षा में पास नहीं होने वाले छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। राजस्थान बोर्ड ने 12 अगस्त से 14 अगस्त 2024 के बीच कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 की पूरक परीक्षाएं आयोजित की थी।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान बोर्ड पूरक परीक्षा परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं: