Trusted Source Image

RPSC Sub-Inspector Exam: आरपीएससी एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षाएं आज से शुरू, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस

Santosh Kumar | April 5, 2026 | 09:23 AM IST | 2 mins read

सामान्य हिंदी का पेपर दोनों दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, जबकि सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

आरपीएससी एसआई परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जो 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी एसआई परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जो 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 आज से शुरू हो रही है। आरपीएससी एसआई परीक्षा दो दिनों तक चलेगी, जो 5 और 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह लिखित परीक्षा राजस्थान पुलिस के अंतर्गत सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के कुल 1,015 पदों पर भर्ती के लिए कराई रही है।

आरपीएससी एसआई भर्ती 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। सामान्य हिंदी का पेपर दोनों दिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा, जबकि सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

RPSC Sub-Inspector Exam: आरपीएससी भर्ती परीक्षा रिपोर्टिंग टाइम

प्रत्येक पेपर दो घंटे की अवधि का होगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर दिए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30–45 मिनट पहले पहुंचें। प्रवेश केवल तलाशी और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड पर छपे दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Also readRajasthan SI Exam: 713 के बजाय केवल 1 उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति, कोर्ट का जारी आदेश में संशोधन

Rajasthan SI Exam 2025: विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित

किसी भी विसंगति के कारण उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को आगे शारीरिक परीक्षा और अन्य चरणों से गुजरना होगा।

3 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश में संशोधन किया और आदेश दिया कि केवल उन्हीं याचिकाकर्ताओं को, जिन्होंने आवेदन दायर किया, सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2025 में भाग लेने की अनुमति है।

इससे पहले, कोर्ट ने 2 अप्रैल को इस मामले में अदालत का रुख करने वाले सूरज मल मीणा सहित 713 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी करने का आदेश दिया था। परीक्षा में 77 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications