RPVT 2025 Result: राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट रिजल्ट rajuvas.org पर जारी, डाउनलोड चरण और योग्यता प्रतिशत जानें
Abhay Pratap Singh | August 25, 2025 | 02:46 PM IST | 1 min read
आरपीवीटी 2025 प्रवेश परीक्षा 2025 बीवीएससी एवं एएच (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंडरी) डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS), बीकानेर ने आज यानी 25 अगस्त को राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 (Rajasthan Pre-Veterinary Test 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। आरपीएससी 2025 में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.org पर जाकर राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। आरपीवीटी 2025 मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, वर्ग, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, लिंग, दिव्यांगता की स्थिति और आरपीवीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं।
आरपीवीटी 2025 प्रवेश परीक्षा 2025 बीवीएससी एवं एएच (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंडरी) डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट में केवल राजस्थान राज्य के निवासी अभ्यर्थी ही शामिल होते हैं। आरपीवीटी 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में 3 अगस्त को कराई गई थी।
Rajasthan Pre-Veterinary Test Result 2025: डाउनलोड चरण जानें?
अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके राजस्थान प्री-वेटरनरी टेस्ट 2025 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएजेयूवीएसी की ऑफिशियल वेबसाइट rajuvas.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘आरपीवीटी 2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन विडो में पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आरपीवीटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
RPVT 2025 Qualifying Percentile: योग्यता प्रतिशत
नीचे सारणी में उम्मीवार आरपीवीटी 2025 क्वालीफाइंग पर्सेंटेज की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | आरटीवीटी क्वालीफाइंग मार्क्स |
|---|---|
| सामान्य | 50वां प्रतिशत |
| एससी/एसटी/एसटीए/ओबीसी/एमबीसी | 40 वां प्रतिशत |
| जनरल-पीडब्ल्यूडी | 45वां प्रतिशत |
|
एससी/एसटी/एसटीए/ओबीसी/एमबीसी - पीडब्ल्यूडी
|
40वां प्रतिशत |
अगली खबर
]NITTT Admit Card 2025: एनटीए एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड अप्रैल-मई सत्र की परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 29 अगस्त से
एनआईटीटीटी, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी