Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस टेलीकॉम ऑपरेटर पद के लिए पात्रता में बदलाव, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | April 15, 2025 | 05:45 PM IST | 2 mins read
कुल 9,617 पदों में से 8,148 पद कांस्टेबल (सामान्य, ड्राइवर, बैंड) के लिए हैं, जबकि 1,469 पद कांस्टेबल (पुलिस टेलीकॉम ऑपरेटर/ड्राइवर) के लिए हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस विभाग ने 2025 कांस्टेबल भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार विभाग ने पुलिस टेलीकॉम कांस्टेबल ऑपरेटर/ड्राइवर के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है। विभाग ने भर्ती अधिसूचना 9 अप्रैल 2025 को जारी की।
इससे पहले राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में टेलीकॉम कांस्टेबल ऑपरेटर/ड्राइवर पद के लिए नियम यह था कि अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और कंप्यूटर साइंस के साथ विज्ञान विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
अब संशोधन के बाद यह योग्यता थोड़ी सरल कर दी गई है। अब किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से विज्ञान और गणित/कम्प्यूटर विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी या 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त होगा।
Rajasthan Police Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी (क्रीमी लेयर), ईबीसी और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, टीएसपी और सहरिया श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 18 से 20 मई 2025 तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक दिया जाएगा। इस तय समय से पहले या बाद में कोई गलती सुधारने का मौका नहीं मिलेगा।
Rajasthan Constable Recruitment 2025: कुल पद
गलती सुधारने के लिए 300 रुपये का शुल्क ऑनलाइन देना होगा। अधिसूचना के अनुसार, सुधार केवल उन्हीं पदों और जिले/इकाई में किया जा सकेगा, जिसके लिए पहले आवेदन किया गया था। इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
कुल 9,617 पदों में से 8,148 पद कांस्टेबल (सामान्य, ड्राइवर, बैंड) के लिए हैं, जबकि 1,469 पद कांस्टेबल (पुलिस टेलीकॉम ऑपरेटर/ड्राइवर) के लिए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा