Rajasthan NEET UG Counselling 2026: राजस्थान नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, 5 सितंबर तक करें रिपोर्टिंग
Abhay Pratap Singh | August 30, 2026 | 06:55 PM IST | 1 min read
राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड में MBBS के लिए अंतिम रैंक 14,066 (जेएनयू चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र, जयपुर) और BDS प्रवेश के लिए अंतिम रैंक 14,068 (दासवानी डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर, कोटा) रही।
नई दिल्ली: सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज, जयपुर ने राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के तहत राउंड 1 का प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ug.neetrajasthan.com के माध्यम से राजस्थान नीट यूजी 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांच सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 5 सितंबर तक निर्धारित शुल्क भुगतान, रिपोर्टिंग, दस्तावेज जमा करने और सत्यापन तथा अन्य प्रवेश औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। राउंड 1 में कुल 5,666 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें से 4,523 एमबीबीएस सीटें और 1,143 बीडीएस सीटें हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट प्रोविजनल है। सीट का आवंटन लागू नीट यूजी मेरिट/ रैंक, पात्रता, श्रेणी और आरक्षण के नियमों, सत्यापित दस्तावेजों, उम्मीदवार द्वारा दी गई पसंद/ प्राथमिकताओं, सीटों की उपलब्धता और लागू सीट मैट्रिक्स व काउंसलिंग के नियमों के आधार पर किया गया है।”
राजस्थान नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जेंडर और कैटेगरी जांच सकते हैं। इसके अलावा, नीट स्कोर, स्टेट मेरिट रैंक, नीट ऑल इंडिया रैंक और आवंटित कॉलेज (सीट का प्रकार) जैसे विवरण उपलब्ध हैं।
सूचना में कहा गया कि, निर्धारित समय के भीतर प्रवेश नहीं लेने वाले उम्मीदवारों पर लागू काउंसलिंग नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को केवल राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग/ एडमिशन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों और शेड्यूल का पालन करने की ही सलाह दी गई है।
Rajasthan NEET UG 2026 Round 1 Allotment: अलॉटमेंट लेटर
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके राजस्थान नीट यूजी राउंड 1 अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- राजस्थान नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर 2026 जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार