Rajasthan NEET PG Counselling 2024: राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कल से रिपोर्टिंग शुरू
Santosh Kumar | December 7, 2024 | 03:39 PM IST | 1 min read
राजस्थान स्टेट काउंसलिंग बॉडी ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: राजस्थान स्टेट काउंसलिंग बॉडी ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2024.org के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य नीट पीजी काउंसलिंग 2024 में गलत मेरिट लिस्ट के आरोपों को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इसमें कोई स्पष्ट मनमानी या अवैधता नहीं पाई गई।
इसके बाद, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,506 उम्मीदवारों के लिए राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 प्रोविजनल अलॉटमेंट 2024 जारी किया।
Rajasthan NEET PG Counselling 2024: रिपोर्टिंग 12 दिसंबर तक
जिन अभ्यर्थियों को राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 8 से 12 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 20 दिसंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
राजस्थान पीजी मेडिकल काउंसलिंग राज्य में कुल 1,024 एमडी/एमएस और 312 एमडीएस सीटों के लिए है। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 दो राउंड में आयोजित की जाएगी, उसके बाद मॉप-अप राउंड होगा।
Also read NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी 2025 के लिए संभावित परीक्षा तिथि घोषित, 15 जून को होगी आयोजित
Rajasthan NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान पीजी मेडिकल प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसका विवरण इस प्रकार है-
- राजस्थान पीजी मेडिकल सीट आवंटन पत्र
- नीट पीजी स्कोर कार्ड
- राजस्थान पीजी 2024 मेडिकल आवेदन पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10+2 मार्कशीट
- योग्यता डिग्री मार्कशीट
- इंटर्नशिप प्रमाण पत्र
- फोटो आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
अगली खबर
]SSC JE 2024: एसएससी जेई पोस्ट-प्रेफरेंस सबमिशन विंडो 9 दिसंबर को ssc.gov.in पर होगी ओपन, जानें प्रक्रिया
नोटिस के अनुसार, आयोग एसएससी जेई पोस्ट-प्रेफरेंस सबमिशन विंडो 9 दिसंबर को ओपन करेगी। पेपर-II के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल