RSSB Exam 2024: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले कैंडिडेट 26 जून से करें विड्रॉ
Abhay Pratap Singh | June 24, 2025 | 03:19 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2024 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करने वाले और परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक उम्मीदवार 26 जून से ऑनलाइन आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं।
आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म विड्रॉ करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2025 निर्धारित की गई है। नोटिस में कहा गया कि, संबंधित योग्यता नहीं होने के बाद भी इस अवधि के दौरान आवेदन पत्र विड्रॉ नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच उपरान्त उचित कार्रवाई की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, “बोर्ड द्वारा पुस्कालयाध्यक्ष ग्रेड-3 पदों पर परीक्षा 27 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। उक्त भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या संबंधित प्रमाण पत्र धारित नहीं करने वाले एवं उक्त परीक्षा में शामिल नहीं होने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन प्रत्याहरित (withdraw) करने का अंतिम अवसर है।”
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानी पूर्वक विड्रॉ करें। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विड्रॉ करने के बाद विड्रॉ किए गए अभ्यर्थियों के दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।”
आरएसएसबी ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 548 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 483 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 65 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट पर जाएं।
Rajasthan RSSB Librarian Grade 3 2024: कैसे विड्रॉ करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से आरएसएसबी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर सकते हैं:
- सबसे पहले कैंडिडेट एसएसओ पोर्टल पर विजिट करें और लॉगिन करें।
- रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करें और ‘माई रिक्रूटमेंट सेक्शन’ पर जाएं।
- इसके बाद, लाइब्रेरियन परीक्षा से संबंधित ‘विड्रॉ बटन’ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 ऑनलाइन आवेदन वापस लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार