Rajasthan: राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने से चार बच्चों की मौत, 17 अन्य घायल
Press Trust of India | July 25, 2025 | 11:08 AM IST | 1 min read
कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और आपदा राहत दल भी बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। इमारत गिरने की खबर मिलते ही स्कूली बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए।
नई दिल्ली : राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की छत गिर गई, जिसमें चार बच्चों की दबकर मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुआ जब बच्चे कक्षाएं ले रहे थे।
झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि चार बच्चों की मौत हो गई है और 17 अन्य घायल हैं। दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया।
कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और आपदा राहत दल भी बचाव कार्य के लिए मौके पर मौजूद हैं। इमारत गिरने की खबर मिलते ही स्कूली बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए।
Also read Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटेट रिजल्ट ptetvmoukota2025.com पर जारी
शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुझे झालावाड़ ज़िले के पिपलोदी मिडिल स्कूल से जुड़ी एक दुखद खबर मिली है। स्कूल की छत गिरने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। मैंने जिला मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को घायल बच्चों को हर संभव राहत और इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच करवाऊंगा।"
अगली खबर
]नालंदा यूनिवर्सिटी में बीते 5 साल में छात्रों की संख्या बढ़ी, 2024-25 में 1,270 स्टूडेंट्स ने लिया दाखिला
विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कुल 460 छात्रों ने विभिन्न प्रोग्राम में दाखिला लिया और 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 1,270 तक पहुंच गई, जिसमें 402 पीजी एवं पीएचडी छात्र तथा 868 लघुकालिक पाठ्यक्रमों के छात्र शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल