Anuprati Coaching Scheme: राजस्थान सरकार ने छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का किया विस्तार
Abhay Pratap Singh | August 6, 2024 | 08:14 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत पिछले वर्ष तक 20,000 से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा रहे थे।
नई दिल्ली: राज्य मंत्री अविनाश गहलोत ने सोमवार (5 अगस्त) को राजस्थान विधानसभा में कहा कि राजस्थान राज्य में वर्तमान सरकार अधिकतम छात्रों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में विस्तार कर रही है। इस योजना के माध्यम से योग्य छात्रों का चयन निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए किया जाता है।
राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने यह जानकारी विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक आदू राम मेघवाल द्वारा इस संबंध में पूछे गए प्रश्नों के जवाब में दिया। राजस्थान में मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए छात्रों का चयन योग्यता, जिला और परीक्षा श्रेणी के आधार पर किया जाता है।
राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश एवं सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए यह योजना शुरू की थी।
Also read Rajasthan Recruitment 2024: राजस्थान में इस साल 1 लाख रिक्त पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने किया ऐलान
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इसमें संशोधन कर रही है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी किसी भी योजना को बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है, जो राज्य के विद्यार्थियों के हित में हो।
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना की शुरुआत के समय में पहली बार 10,000 विद्यार्थियों को लाभ देने का प्रावधान किया गया था। बाद के वर्षों में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाकर 15,000 और फिर 30,000 कर दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष तक 20,000 से अधिक छात्र इस योजना का लाभ उठा रहे थे।
राजस्थान की भजनलाल सरकार के मंत्री गहलोत ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन उनके गृह जिले, श्रेणी और उनके द्वारा दी जा रही परीक्षाओं के आधार पर किया जाता है। उन्होंने ने आगे बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाते हैं और विभाग द्वारा समय-समय पर योग्यता के आधार पर कोचिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।
अगली खबर
]NCERT Syllabus: एनसीईआरटी की किताबों से संविधान की प्रस्तावना हटाने के आरोप निराधार - शिक्षा मंत्री प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'एक्स' पर कहा कि मैकाले की विचारधारा से प्रेरित कांग्रेस शुरू से ही भारत के विकास और शिक्षा व्यवस्था से घृणा रखती है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा