REET Exam 2025: रीट परीक्षा में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक एवं फेस रिकग्निशन से सत्यापन, डमी छात्रों पर नजर
Saurabh Pandey | February 20, 2025 | 05:51 PM IST | 2 mins read
आरबीएसई ने इस साल रीट परीक्षा में नकारात्मक अंकन और एक नया ओएमआर नियम लागू किया है। जिसके अनुसार प्रत्येक प्रश्न में अब चुनने के लिए चार के बजाय पांच विकल्प होंगे।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)-2024 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आरबीएसई के मुताबिक रीट परीक्षा में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक एवं फेस रिकग्निशन के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही फर्जी और डमी अभ्यर्थियों की पहचान के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आरबीएसई ने रीट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 20 फरवरी को जारी कर दिया है। रीट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
REET 2025 Exam: परीक्षा तिथि
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 27 फरवरी 2025 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली है। रीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
REET 2025 Exam: परीक्षा पाली
रीट प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
रीट लेवल 1 कक्षा 1 से 5 के लिए पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है, जबकि रीट लेवल 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाता है।
रीट लेवल 1 परीक्षा में पांच विषय शामिल हैं - भाषा I और II, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन और गणित। इस परीक्षा का कठिनाई स्तर कक्षा 10 के बराबर है और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 घंटे 30 मिनट का समय होगा।
[Also Read Indian Navy SSC Recruitment 2025: इंडियन नेवी शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड जानें [/Also Read
REET 2025 Exam: परीक्षा पैटर्न में बदलाव
आरबीएसई ने इस साल रीट परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग और एक नया ओएमआर नियम लागू किया है। जिसके अनुसार प्रत्येक प्रश्न में अब चुनने के लिए चार के बजाय पांच विकल्प होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल