Rajasthan Paper Leak: आरपीएससी भ्रष्टाचार और पेपर लीक मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई - सीएम भजनलाल शर्मा
Press Trust of India | January 2, 2026 | 08:35 AM IST | 1 min read
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों व भ्रष्टाचार के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त न करने’ की नीति दोहराते हुए पेपर लीक और पिछली सरकार के राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) भ्रष्टाचार मामलों के संबंध में सामने आए नए तथ्यों के मद्देनजर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। सीएम ने कहा कि इसमें एसीबी को भी शामिल किया जाएगा।
एक बयान के कहा गया कि, शर्मा ने ताजा घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि मामले की जांच विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो भ्रष्टाचार-रोधी ब्यूरो (एसीबी) को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए।
जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ये निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में आयोजित एक बैठक में जारी किए गए। बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और एसओजी और एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक करके युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही उनका प्रभाव या पद कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार से जुड़े प्रश्नपत्र लीक के मामलों में 340 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार अभ्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायसंगत शासन प्रदान करने के लिए हमारी सरकार पूर्ण तत्परता से कार्यरत है।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 296 भर्ती परीक्षाएं बिना किसी प्रश्नपत्र लीक की घटना के आयोजित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि चल रही जांच के नतीजों के आधार पर, दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार