Rajasthan CET Exam 2024: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा तिथि में किया गया संशोधन, नई तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | September 13, 2024 | 07:33 AM IST | 2 mins read
राजस्थान सीईटी 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 7 से 10 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 21 सितंबर को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, अब राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 27 और 28 सितंबर को किया जाएगा।
राजस्थान सीईटी 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 7 से 10 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को RSMSSB CET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट को पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि लॉगिन विंडो में दर्ज करनी होगी।
राजस्थान CET 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हाल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा राज्य भर के 25 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (MCQs) टाइप के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में सामान्य विज्ञान, राजस्थान इतिहास एवं संस्कृति, सामान्य ज्ञान, समसामयिकी, तर्कशक्ति, गणित, अंग्रेजी, हिंदी और कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन से प्रश्न होंगे। प्रत्यके सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। जारी लिस्ट के अनुसार, राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, सीकर, पाली, टोंक, श्री गंगानगर और बांरा में आयोजित होगी। इसके अलावा, अलवर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, झालावाड़, कोटपूतली, नागौर,राजसमंद, सवाई, डूंगरपुर और हनुमानगढ़ जिले में परीक्षा कराई जाएगी।
Rajasthan CET 2024 exam date revised: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक घोषणा के बाद डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध राजस्थान सीईटी 2024 हाल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडो में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर राजस्थान सीईटी 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच