RBSE Exam 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के निजी विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षा 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 12वीं के निजी विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। व्यावहारिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर बोर्ड द्वारा उपलब्ध करा दी गई है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए व्यावहारिक परीक्षा 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा। बोर्ड ने सभी निजी विद्यार्थियों से प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर ले जाने का निर्देश दिया है।
बोर्ड ने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए प्रायोगिक उत्तर पुस्तिका, ग्राफ पेपर, भूगोल और चित्रकला की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए ड्राइंग शीट बनाए गए वितरण केंद्रों पर भेज दी गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य को इन केंद्रों से प्रायोगिक परीक्षा सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
बोर्ड ने जारी अधिसूचना में बताया कि स्कूलों में विषयवार नियुक्त बाहरी परीक्षकों की सूची ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं, निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय प्रधानाचार्य की विशेष अनुमति से उसी परीक्षक द्वारा किसी अन्य तिथि पर आयोजित की जाएगी।
आरबीएसई कक्षा 12 प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2024: ऐसे डाउनलोड करें
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद 'प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड फॉर प्राइवेट स्टूडेंट्स एग्जाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र रोल नंबर भरकर सबमिट करें।
- राजस्थान बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 हॉल टिकट प्रदर्शित होगा।
- इसे प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार