राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर से भी आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | May 12, 2025 | 10:57 AM IST
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही आरबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड की घोषणा के बाद राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर से भी रिजल्ट देख सकेंगे। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतमन 33% अंक लाने होंगे।
इस वर्ष, आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
Also readCBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी, डिजिलॉकर एक्सेस कोड जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई क्लास 10th 12th का रिजल्ट 2025 15 मई तक जारी किया जा सकता है। पिछले साल, आरबीएसई 12वीं का परिणाम 20 मई, 2024 को और आरबीएसई 10वीं का परिणाम 29 मई, 2024 को घोषित किया गया था। 2024 में आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गई थी।
क्रम संख्या | अंक | ग्रेड | ग्रेड प्वांइट |
---|---|---|---|
1 | 91-100 | A1 | 10 |
2 | 81-90 | A2 | 9 |
3 | 71-80 | B1 | 8 |
4 | 61-70 | B2 | 7 |
5 | 51-60 | C1 | 6 |
6 | 41-50 | C2 | 5 |
7 | 33-40 | D | 4 |
8 | 21-32 | E1 | C |
9 | 00-20 | E2 | C |
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar