QS World University Rankings: क्यूएस रैंकिंग में 54 भारतीय संस्थान शामिल, पीएम ने कहा- देश के लिए अच्छी खबर
Santosh Kumar | June 19, 2025 | 04:51 PM IST | 1 min read
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली सर्वोच्च रैंकिंग वाला भारतीय संस्थान है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (19 जून) कहा कि 'क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' 2026 भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आई है। इस रैंकिंग में भारत के 54 संस्थानों को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 भारत की शिक्षा के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के लिए शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
आज सुबह जारी रैंकिंग के अनुसार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-दिल्ली सर्वोच्च रैंकिंग वाला भारतीय संस्थान है। संस्थान ने दो वर्षों में 70 से अधिक पायदान चढ़कर प्रतिष्ठित सूची में 123वां स्थान प्राप्त किया है।
QS Rankings 2026: इस वर्ष 8 नए भारतीय संस्थान जुड़े
इस वर्ष रैंकिंग में 8 नए भारतीय संस्थानों को शामिल किए जाने के साथ ही अब भारत के संस्थानों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। अमेरिका (192 संस्थान), ब्रिटेन (90 संस्थान) और मुख्यभूमि चीन (72 संस्थान) के बाद भारत चौथे स्थान पर है।
किसी अन्य देश या क्षेत्र में इस वर्ष रैंकिंग में इतने विश्वविद्यालय नहीं जुड़े हैं। इस मामले में जॉर्डन और अजरबैजान दूसरे स्थान पर रहे हैं और दोनों के छह-छह विश्वविद्यालय 2026 की रैंकिंग में जुड़े हैं।
2014 में इस सूची में थे 11 संस्थान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि क्यूएस रैंकिंग 2026 में 54 भारतीय संस्थानों का शामिल होना बड़े बदलाव का संकेत है। 2014 में केवल 11 संस्थान थे, अब यह संख्या पांच गुना बढ़कर 54 हो गई है।
लंदन स्थित वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषण कंपनी ‘क्वाक्वेरेली साइमंड्स’ (क्यूएस) द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली प्रतिष्ठित ‘क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ के तहत विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर विश्वविद्यालयों का आकलन किया जाता है।
अगली खबर
]Garhwal University News: डीयू के प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह बने गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कुलपति
उनकी नियुक्ति पर डीयू कुलपति योगेश सिंह, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता और कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर सहित सभी ने खुशी व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच