QS Asia Rankings 2025: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2025 जारी; टॉप 100 में भारत की 6 यूनिवर्सिटीज शामिल
Santosh Kumar | November 7, 2024 | 12:06 PM IST | 1 min read
एशिया क्षेत्र से कुल 984 विश्वविद्यालयों को इस सूची में जगह मिली है। दक्षिण एशिया के शीर्ष 300 विश्वविद्यालयों में यूपी के विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।
नई दिल्ली: क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ल्ड एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी कर दी है। क्यूएस द्वारा जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के एशिया क्षेत्र में भारत के कुल 22 विश्वविद्यालय शामिल हैं। वहीं, शीर्ष 100 यूनिवर्सिटीज में भारत के 6 विश्वविद्यालय शामिल हैं। भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में आईआईटी दिल्ली शीर्ष पर है।
एशिया क्षेत्र से कुल 984 विश्वविद्यालयों को इस सूची में जगह मिली है। दक्षिण एशिया के शीर्ष 300 विश्वविद्यालयों में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, जिनमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ 222वें स्थान पर शीर्ष पर है।
QS Asia University Rankings 2025: रैंकिंग मानदंड
डीडीयू और लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से दूसरे, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय 263वीं रैंक के साथ तीसरे स्थान पर है। एमएमएमयूटी और महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग विश्वविद्यालयों के अंकों के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संकाय, संकाय-छात्र अनुपात, शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय छात्र, शोध नेटवर्क, उद्धरण और विनिमय कार्यक्रम शामिल हैं।
QS Asia Rankings 2025: शीर्ष 100 में भारत के 6 विश्वविद्यालय
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) 44वें स्थान पर भारत में शीर्ष पर है, जबकि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) 48वें स्थान पर है। नीचे एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में भारत के 6 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग दी गई है-
|
संस्थान का नाम (QS Asia Rankings 2025) |
रैंक |
|---|---|
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली |
44 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बंबई |
48 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास |
56 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खरगपुर |
60 |
|
भारतीय विज्ञान संस्थान |
62 |
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर |
67 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा