Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस में बंपर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया और योग्यता
Santosh Kumar | March 14, 2024 | 10:20 AM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस भर्ती आवेदन विंडो शाम 7 बजे से शुरू होगी और 4 अप्रैल को रात 11.55 बजे तक खुली रहेगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस विभाग में 1746 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 मार्च से शुरू होगी। जो उम्मीदवार पंजाब में पुलिसकर्मी बनने का सपना देख रहे हैं, वे पंजाब पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण विंडो शाम 7 बजे से खुलेगी।
अभ्यर्थी 4 अप्रैल रात 11.55 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रिक्ति के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क की राशि अलग-अलग है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदक नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आवेदन शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
|
वर्ग
|
आवेदन शुल्क |
परीक्षा शुल्क |
कुल
|
|---|---|---|---|
|
सामान्य |
₹500 |
₹650 |
₹1150 |
|
ईएसएम |
₹500 |
- |
₹500 |
|
एससी/एसटी |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
|
ईडब्ल्यूएस |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
Punjab Police Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
पंजाब पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पंजाब राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, जबकि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना होगा। इसके आलवा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को जरूर देखें।
Also read Punjab Police Constable Result 2024: पंजाब पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट punjabpolice.gov.in पर जारी
Punjab Police Bharti: चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। आवेदकों को पहले चरण में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के पेपर सामना करना होगा। पेपर- I और पेपर- II में पेपर- II क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
इसके बाद स्टेज 2 में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शामिल होंगे। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट दोनों ही क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन होगा।
सभी उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कैडर का उल्लेख करना होगा, एक कैडर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उसी कैडर में वरीयता दी जाएगी। आवेदन में दी गई प्राथमिकता अंतिम होगी और इसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। चयनित उम्मीदवारों का आवंटन उनकी योग्यता और रिक्त पदों की प्राथमिकता के आधार पर होगा।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क नंबर 022-61306246 14 मार्च 2024 को शाम 07:00 बजे से काम करना शुरू कर देगा। इससे आवेदक की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
अगली खबर
]BPSC TRE 3.0 Exam 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा केंद्र कोड, दिशानिर्देश जारी, कल है एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर बीपीएससी टीआरई 3.0 सेंटर कोड चेक कर सकते हैं। साथ ही आयोग ने परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी साझा किए हैं जिनका उम्मीदवारों को पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’