Punjab NEET Counselling 2024: पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग मेरिट सूची bfuhs.ac.in पर जारी, काउंसलिंग शेड्यूल, फीस
Saurabh Pandey | August 21, 2024 | 01:29 PM IST | 1 min read
पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट सूची 2024 में उम्मीदवार को नाम, पंजीकरण संख्या, पिता का नाम, नीट रोल नंबर, नीट मार्क्स, नीट रैंक, कोटा (यदि कोई हो) और श्रेणी जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट ने पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन छात्रों ने राउंड 1 पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाकर मेरिट सूची चेक कर सकते हैं।
पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग 2024 मेरिट सूची से असंतुष्ट उम्मीदवार इसके खिलाफ आज यानी 21 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां उठा सकेंगे। उम्मीदवारों की तरफ से उठाई गई आपत्तियों के आधार पर 28 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 मेरिट सूची 2024 में उम्मीदवार को नाम, पंजीकरण संख्या, पिता का नाम, नीट रोल नंबर, नीट मार्क्स, नीट रैंक, कोटा (यदि कोई हो) और श्रेणी जैसी कई महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
पंजाब नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 प्रवेश के लिए चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया 24 अगस्त, 2024 तक जारी है। जो छात्र समय सीमा से पहले चॉइस फिलिंग और लॉकिंग पूरा कर लेंगे, वे वेबसाइट से पंजाब नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। बीएफयूएचएस 28 अगस्त, 2024 को पंजाब नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 जारी करेगा।
Punjab NEET Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज
- उम्मीदवार का नाम
- नीट नामांकन संख्या
- नीट रैंक
- नीट अंक
- पिता का नाम
- लागू श्रेणी
- कोटा लागू
Punjab NEET Counselling 2024: काउंसलिंग शुल्क
जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में हैं, उन्हें पंजाब नीट 2024 सीट आवंटन के लिए आगे बढ़ना होगा। प्रवेश आवंटित कॉलेज में सीट की उपलब्धता, उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों आदि के आधार पर होता है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 2,500 रुपये और अन्य के लिए 2,950 रुपये है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार