Santosh Kumar | July 30, 2026 | 10:51 AM IST | 1 min read
विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत कुल 532 पदों (475 वार्डर और 57 मैट्रन) के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तर देख सकते हैं।

नई दिल्ली: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा 2026 की ओएमआर शीट और प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 26 जुलाई को हुई परीक्षा के बाद, पीएसएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जेल वार्डर और मैट्रन परीक्षा की आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत कुल 532 पदों (475 वार्डर और 57 मैट्रन) के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तर देख सकते हैं।
पीएसएसएसबी ने पंजाब जेल वार्डर की प्रोविजनल भर्ती के संबंध में उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की हैं। उम्मीदवार 31 जुलाई को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं।
पंजाब जेल वार्डर आंसर-की पर आपत्ति के साथ-साथ, तय प्रारूप में शिकायत फॉर्म और जरूरी सहायक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। समय-सीमा के बाद या किसी अन्य तरीके से दी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
एक विशेषज्ञ समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और उसका फैसला अंतिम होगा। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। चैलेंज विंडो forms.gle/2skygKwTnYa61tSV7 पर ओपन है।
पंजाब जेल वार्डर भर्ती परीक्षा ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में हुई। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (पीएमटी) शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।