Private Coaching Centers Guidelines:बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे प्राइवेट कोचिंग सेंटर, सरकार की गाइडलाइन जारी
Abhay Pratap Singh | January 18, 2024 | 06:50 PM IST | 2 mins read
प्राइवेट कोचिंग सेंटर के संचालन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। अब प्राइवेट कोचिंग के संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के प्राइवेट कोचिंग सेंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार प्राइवेट कोचिंग सेंटर खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों को कोचिंग में प्रवेश देने पर रोक लगा दी गई है।
छात्रों के बढ़ते आत्महत्या मामले को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने प्राइवेट कोचिंग सेंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी किया है। इस गाइडलाइन में यह भी बताया गया कि कोचिंग सेंटर के पास फायर और भवन सुरक्षा के तहत एनओसी होनी चाहिए। साथ ही कोचिंग सेंटर द्वारा छात्रों से मनमानी फीस वसूलने पर भी रोक लगाई गई है।
सरकार द्वारा जारी इस गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि छात्रों में सफलता और लगातार पढ़ाई के दबाव को देखते हुए कोचिंग संस्थानों को आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। छात्रों को मानसिक तनाव और अवसाद से बचाने के लिए साइकोलॉजिस्ट की मदद लेनी होगी।
कोचिंग संस्थान यदि रजिस्ट्रेशन या फिर किसी तरह की शर्तों का उल्लंघन करते पाए गए तो पहले क्राइम के लिए 25 हजार रुपये, दूसरी बार उल्लंघन के लिए 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।
इस गाइडलाइन में यह भी बताया गया है कि किसी भी पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान फीस में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। वहीं, यदि छात्र बीच में कोर्स छोड़ना चाहता है और उसने पूरी फीस का भुगतान कर दिया है, तो कोचिंग संस्थान द्वारा शेष फीस छात्र को वापस की जाएगी।
कोई भी कोचिंग सेंटर स्नातक से कम योग्यता वाले ट्यूटर्स को नियुक्त नहीं करेगा। वहीं, संस्थान कोचिंग सेंटरों में छात्रों के नामांकन के लिए माता-पिता को भ्रामक वादे या रैंक या अच्छे अंक की गारंटी नहीं दे सकते हैं।
कोचिंग संस्थान कोचिंग की गुणवत्ता या उसमें दी जाने वाली सुविधाओं या छात्र द्वारा प्राप्त परिणाम के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी दावे से संबंधित किसी भी भ्रामक विज्ञापन को प्रकाशित नहीं कर सकते हैं।
इस गाइडलाइन में यह भी कहा गया कि एक दिन में 5 घंटे से अधिक कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। साथ ही, स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की समयावधि के दौरान भी कोचिंग कक्षाएं नहीं आयोजित होंगी। कोचिंग सेंटर द्वारा एक परामर्श प्रणाली विकसित की जाए, जिसे छात्रों और अभिभावकों के लिए आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।
अगली खबर
]MDI Admissions 2024: एमडीआई गुरुग्राम में पीजीडीएम-बिजनेस मैनेजमेंट के लिए प्रवेश शुरू, 19 फरवरी तक आवेदन करें
पीजीडीएम-बीएम प्रोग्राम का परिणाम अप्रैल माह में जारी किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम की शुरूआत जुलाई 2024 से की जा सकती है। मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट गुरुग्राम में PGDM BM प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 19 फरवरी तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल