PM-YUVA 3.0 Result: पीएम युवा लेखक मार्गदर्शन योजना चरण तीन के परिणाम जारी, 43 लेखकों का हुआ चयन
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 03:53 PM IST | 2 mins read
पीएम-युवा 3.0 परिणाम में प्रत्येक चयनित लेखक को प्रति माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी और किताब प्रकाशित होने के बाद उन्हें जीवनभर 10% रॉयल्टी भी दी जाएगी।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट (NBT), इंडिया ने प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना चरण तीन (PM-YUVA 3.0) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पीएम-युवा 3.0 रिजल्ट में 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में कुल 43 युवा लेखकों का उनके पुस्तक प्रस्तावों के आधार पर चयन किया गया है।
इन लेखकों के पुस्तक प्रस्तावों को छह महीने तक जाने-माने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पुस्तक के रूप में तैयार किया जाएगा। प्रत्येक चयनित लेखक को इस अवधि में प्रति माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी और किताब प्रकाशित होने के बाद उन्हें जीवनभर 10% रॉयल्टी भी दी जाएगी।
चयनित लेखक 10 से 18 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगे। पीएम-युवा 3.0 के तहत तैयार की गई पुस्तकों का पहला सेट अगले वर्ष प्रकाशित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत और विदेशों में भारतीय साहित्य और विचार का प्रतिनिधित्व करने के लिए नए लेखकों को तैयार करना है।
Also read New Delhi: संसदीय समिति ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं पर चर्चा की
पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना का उद्देश्य नए लेखकों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण, संपादन में मदद और किताब प्रकाशित करने के लिए छात्रवृत्ति देना है। यह योजना नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार युवा लेखकों को प्रोत्साहित करती है, जिससे वे अपने लेखन और विचारों के जरिए देश के विकास में योगदान दे सकें।
पीएम-युवा 3.0 में 30 वर्ष से कम आयु के 43 युवा लेखकों का राष्ट्रीय स्तर पर 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में उनके पुस्तक प्रस्तावों के आधार पर चयन किया गया है। चयनित नए 43 लेखकों में 19 महिलाएं और 24 पुरुष शामिल हैं।
चयनित पुस्तकें नॉन-फिक्शन होंगी, जो इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, दर्शन, शासन, सामाजिक सुधार और भारत की वैश्विक भूमिका जैसे विषयों को कवर करेंगी। पीएम युवा लेखक मार्गदर्शन योजना 3.0 रिजल्ट एनबीटी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.nbtindia.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवार का नाम, भाषा और जेंडर की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा