Job Fair 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
Press Trust of India | October 28, 2024 | 03:27 PM IST | 1 min read
देशभर से चयनित नवनियुक्त युवा विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किए जाएंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (29 अक्टूबर) को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी उन्हें संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और यह राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के सार्थक अवसर प्रदान करके युवाओं को सशक्त करेगा।
बयान में कहा गया है कि देश भर में 40 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा और देशभर से चयनित नवनियुक्त युवा विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किए जाएंगे।
पीएमओ ने रोजगार मेला और नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर जारी किए गए अपने बयान में आगे कहा कि, इनमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के कुछ अन्य विभाग और मंत्रालय शामिल हैं।
iGot Karmayogi Portal - आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल
नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन दिया जाएगा। इस पोर्टल पर 1400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो युवाओं को प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभाने और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल