Rajasthan News: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कूल की इमारत ढहने की घटना में छात्रों की मौत पर जताया दुख
Santosh Kumar | July 25, 2025 | 02:14 PM IST | 1 min read
यह हादसा जिले के मनोहर थाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुआ जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे।
नई दिल्ली: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार (25 जुलाई) को एक सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में स्कूल की इमारत गिरने की घटना में छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "राजस्थान के झालावाड़ में एक स्कूल में हुआ हादसा बेहद दुखद है।"
उन्होंने आगे लिखा, "इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं।" उन्होंने कहा, "मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। अधिकारी पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"
राष्ट्रपति मुर्मू ने भी कहा कि राजस्थान में एक स्कूल की इमारत गिरने से कई छात्रों की मौत बेहद दुखद है। यह हादसा जिले के मनोहर थाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुआ जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे।
पुलिस को इस बारे में सुबह करीब 7:45 बजे सूचना दी गई। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजस्थान के झालावाड़ में एक विद्यालय की छत गिरने से कई विद्यार्थियों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है।"
द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए छात्रों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल