Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण का आयोजन आज, पीएम मोदी करेंगे बच्चों से बातचीत
Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 09:27 AM IST | 1 min read
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 7वां संस्करण आज सुबह 11 बजे से भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 7वें संस्करण में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे भारत मंडपम आईटीपीओ नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षाओं की शुरुआत में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत कर उनका मार्गदर्शन करते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि "वर्तमान संस्करण ने MyGov.in पोर्टल पर 2.26 करोड़ पंजीकरण दर्ज हैं, जो देश भर के छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है।" कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए 11 दिसंबर से 12 जनवरी तक MyGov.in पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।
इस वर्ष लगभग 4,000 प्रतिभागी पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के दौरान युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाना है। परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू होकर 12 जनवरी 2024 को समाप्त हुई थी।
इसके अतिरिक्त 23 जनवरी को 657 केंद्रीय विद्यालयों और 122 नवोदय विद्यालयों में 'एग्जाम वॉरियर्स' पुस्तक के परीक्षा मंत्रों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 60,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा निजी चैनल, ऑल इंडिया रेडियो मीडियम वेव, एफएम चैनल भी इस कार्यक्रम का प्रसारण करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल