Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण के लिए 27,900,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए
Abhay Pratap Singh | January 9, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read
परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो MyGov.in पोर्टल पर 14 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली परीक्षा पे चर्चा (PPC) कार्यक्रम परीक्षा से जुड़े तनाव से निपटनें और उसे उत्सव में बदलने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। पीपीसी 2025 के 8वें संस्करण के लिए 2.79 करोड़ से अधिक भारत और विदेशों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण किए हैं।
पीपीसी 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो MyGov.in पोर्टल पर 14 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 14 दिसंबर, 2024 से शुरू की गई है। परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) का 8वां संस्करण पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत मंडपम, नई दिल्ली में टाउन हाल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला यह इंटरैक्टिव कार्यक्रम शिक्षा का एक बहुप्रतीक्षित उत्सव बन गया है। 2024 में पीपीसी का 7वां संस्करण भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन हाल प्रारूप में आयोजित किया गया था। पीपीसी का उद्घाटन संस्करण 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में किया गया था।
परीक्षा पे चर्चा के अनुरूप 12 जनवरी 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 23 जनवरी 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक स्कूल स्तर पर आकर्षक गतिविधियों की एक श्रृंखला निर्धारित की गई है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समग्र विकास को बढ़ावा देना और छात्रों को परीक्षाओं को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना है।
इन गतिविधियों में निम्नलिखित प्रतियोगिता शामिल हैं -
- स्वदेशी खेल सत्र
- मैराथन दौड़
- मीम प्रतियोगिताएं
- नुक्कड़ नाटक
- योग-सह-ध्यान सत्र
- पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता
- प्रेरणादायक फिल्म स्क्रीनिंग
- मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाएं और परामर्श सत्र
- कविता / गीत / प्रदर्शन
इन गतिविधियों के माध्यम से पीपीसी 2025 सीखने में लचीलेपन, सकारात्मकता और प्रसन्नता के साथ शिक्षा को दबाव-चालित कार्य के बजाय एक यात्रा के रूप में मनाए जाने की पहल की शुरुआत की है। अधिक जानकारी और भागीदारी के लिए उम्मीदवारों को MyGov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा