Delhi School Fee Hike: निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जंतर-मंतर पर अभिभावकों का प्रदर्शन
Press Trust of India | July 20, 2025 | 10:30 AM IST | 1 min read
अभिभावकों ने हाल में पारित ‘फीस नियमन अध्यादेश 2025’ का भी विरोध किया और इसे बिना सार्वजनिक विमर्श के लागू किया गया कानून बताया।
नई दिल्ली: निजी स्कूलों द्वारा कथित तौर पर मनमाने तरीके से की जा रही फीस वृद्धि के विरोध में सैकड़ों अभिभावकों ने शनिवार (19 जुलाई) को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘यूनाइटेड पैरेंट्स वॉयस’ (यूपीवी) संगठन के बैनर तले किया गया।
अभिभावकों ने स्कूलों की वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार अपील करने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला, इसलिए सड़कों पर उतरना पड़ा।
बयान में कहा गया कि 30 जून को कुछ अभिभावकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद भी सिर्फ संक्षिप्त मुलाकात हो सकी। उसके बाद आगे कोई जानकारी नहीं मिली।
Also read Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, छात्र और अभिभावक दहशत में
प्रदर्शकारी अभिभावकों ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें अस्वीकृत शुल्क वृद्धि, स्कूल निधि के कथित दुरुपयोग और छात्र अधिकारों के उल्लंघन पर चिंता दोहराई गई।
उन्होंने हाल में पारित ‘फीस नियमन अध्यादेश 2025’ का भी विरोध किया और इसे बिना सार्वजनिक विमर्श के लागू किया गया कानून बताया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल