MP News: मध्य प्रदेश के निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम में दिखा पाकिस्तानी झंडा, जांच के आदेश
Press Trust of India | August 22, 2024 | 01:31 PM IST | 2 mins read
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पाकिस्तानी झंडा लहराने पर निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (MP) के रतलाम जिले में स्थित एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जहां स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कथित तौर पर पाकिस्तानी झंडे का इस्तेमाल किया गया था। इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
एबीवीपी के रतलाम जिले के संयोजक सत्यम दवे ने बताया कि पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। पाकिस्तानी झंडा लहराने की घटना रतलाम जिले में स्थित टाइम किड्स प्री स्कूल की बताई गई है।
इस घटना पर ‘टाइम किड्स प्री-स्कूल’ के निदेशक दीपक पंत ने कहा कि बच्चों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम पर एक नाटक का मंचन किया था, जिसमें विभाजन को भी दर्शाया गया था। उन्होंने कहा कि इस नाटक में भारत और पाकिस्तान के झंडों का इस्तेमाल किया गया था।
किड्स स्कूल के निदेशक दीपक पंत ने आगे कहा कि, स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में इस नाटक मंचन का दृश्य किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। पंत ने दावा किया कि, “यह स्वतंत्रता पर आधारित एक नाटक था। मेरे पास नाटक की पटकथा भी है।”
Kendriya Vidyalaya स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी
इससे पहले, आईआईटी इंदौर (एमपी) के केंद्रीय विद्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने 2 अगस्त को धमकी देने वाले बेरोजगार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय विद्यालय में नौकरी न मिलने की नाराज आरोपी चेतन सोनी ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें